Dharma Sangrah

स्वस्थ हैं किम जोंग उन, 20 दिन बाद बहन के साथ दिखे

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2020 (09:56 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन प्योंगयांग के पास एक उर्वरक कारखाने का उद्घाटन करते हुए 20 दिन में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए जिससे उन अटकलों पर विराम लग गया कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं।
 
उत्तर कोरिया के आधिकारिक समाचार प्रतिष्ठान ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि किम अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुनचोन में शुक्रवार को कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उनकी बहन किम यो जोंग भी शामिल हुई। विश्लेषकों का अनुमान है कि किम के बाद उनकी बहन देश की बागडोर संभालेंगी।
 
सरकारी अखबार ‘रोडोंग सिनमुन’ ने किम की कई तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिनमें वह काले कपड़े पहने मुस्कराते नजर आते हैं। वह लाल रंग का रिबन काटते दिखते हैं। साथ ही बड़े परिसर में हजारों कामगार कतारों में खड़े होकर हवा में गुब्बारे छोड़ते दिखाई देते हैं और उनमें से कई मास्क लगाए दिखते हैं।
 
तस्वीरों से ऐसे कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं कि किम स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने चलते वक्त सहारे के लिए कोई लाठी भी नहीं ले रखी थी जैसे कि उन्होंने 2014 में तब ली थी जब वह टखने की सर्जरी से उबर रहे थे। हालांकि एक तस्वीर में उनकी ग्रीन इलेक्ट्रिक गाड़ी दिखी जो वैसा ही वाहन है जैसा उन्होंने 2014 में इस्तेमाल किया था।
 
वह 11 अप्रैल के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर तब से ही अटकलें लगाई जा रही थीं जब वह अपने दिवंगत दादा किम इल सुंग की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

अगला लेख