जापान नरेश अकिहितो छोड़ सकते हैं 'राज सिंहासन'

Webdunia
शुक्रवार, 19 मई 2017 (20:46 IST)
टोक्यो। जापानी सरकार ने शुक्रवार को उस विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत बुजुर्ग जापान नरेश अकिहितो राज सिंहासन छोड़ सकते हैं। जापान में पिछली दो शताब्दियों में किसी राजा द्वारा सिंहासन के परित्याग का यह पहला मामला होगा।
 
मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहाइद सुगा ने बताया कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे के मंत्रिमंडल ने विधेयक को मंजूरी दी। विधेयक को शीघ्र संसद की अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है।
 
पद त्याग, विधेयक के कानून बनने से तीन साल के भीतर होना चाहिए। इससे पहले खबरें आई थीं कि 83 वर्षीय अकिहितो दिसंबर 2018 के अंत तक सिंहासन छोड़ सकते हैं और उनकी जगह एक जनवरी 2019 को युवराज नारूहितो ले सकते हैं।
 
राजा अकिहितो की पदत्याग की इस इच्छा से जुड़ी खबरें जब पिछले साल जुलाई में सामने आईं थीं तो 83 वर्षीय राजा के फैसले ने जापान के लोगों को चौंका दिया था। अगस्त में उन्होंने सार्वजनिक रूप से बढ़ती उम्र और गिरती सेहत का जिक्र किया था, जिसे उनके सबसे बड़े बेटे युवराज नारूहितो को राजगद्दी सौंपने की उनकी इच्छा के तौर पर देखा गया।
 
मौजूदा जापानी कानून में राजगद्दी को छोड़ने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए राजनेताओं को इसे संभव बनाने के लिए  कानून बनाने की जरूरत है। जापान में राजा का दर्जा बेहद संवेदनशील है। ऐसा 20वीं शताब्दी में अकिहितो के पिता हिरोहितो के नाम पर युद्ध छेड़े जाने के मद्देनजर है। हिरोहितो की 1989 में मृत्यु हो गई थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor: इस तरह 15 दिन में ही निपटा दी एयरफोर्स ने पहलगाम हमले की फाइल, हैमर, स्कैल्प, राफेल ने 25 मिनट में पाकिस्तान में मचा दी तबाही

भारत से बदला लो, अब पाकिस्तान में ‍सेना को खुली छूट

Operation Sindoor के बाद क्या बंद हो जाएगा PSL? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा बयान

Operation Sindoor में हनुमानजी के आदर्शों का पालन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- अशोक वाटिका की तरह उजाड़े आतंकियों के ठिकाने

Operation sindoor पर आया इजराइल का बयान, भारत को लेकर कही बड़ी बात

अगला लेख