नेपाल में भूस्खलन, 25 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2015 (15:29 IST)
काठमांडू। नेपाल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गुरुवार को कई मकान ढह गए और 13 महिलाओं सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लापता हैं।
 
नेपाल के गृहमंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, काठमांडू से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल के चर्चित पर्यटन स्थल पोखरा के पास कास्की जिला में 19 लोग मारे गए और लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से मकान डूब गए।
 
प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में 11 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। लुम्ले में भूस्खलन की एक अलग घटना में 14 लोग लापता हो गए हैं। इसी तरह से जिले के भदौरे गांव में हुए भूस्खलन में दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति मारे गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण पोखरा-बागलुंग राजमार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
 
राहत कार्यों के लिए नेपाली सेना और नेपाल पुलिसकर्मी को उन जगहों पर तैनात किया गया है। नेपाल सेना मुख्यालय ने भी बचाव अभियान में मदद के लिए घटना स्थलों के लिए एक हेलिकॉप्टर भेजा है।
 
पुलिस ने बताया कि पश्चिम काठमांडू से 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित म्याग्दी जिला के मुना और मुदुनी गांव में भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं।
 
नेपाल में मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के चलते हर साल कई लोग मारे जाते हैं। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?