Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lashkar E Taiba के कमांडर का कबूलनामा, हम वहां बैठ भी नहीं सकते, Pakistan को दर्द दे रहे Operation Sindoor से मिले घाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें operation sindoor

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इस्लामाबाद , शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (17:36 IST)
Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने लिए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाया था। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटा है और पाकिस्तान में जिंदा बचे आतंकी इससे मिले दर्द को कबूल भी कर रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर से मिले दर्द को छुपाता रहा है।
ALSO READ: bmc election results : 'मराठी मानुष' की राजनीति अब हाशिए पर, क्या 'ठाकरे' ब्रांड शिंदे के पास, कहां चूक गए उद्धव और राज
पाकिस्तानी सरकार और अन्य आतंकी संगठन खुद को विजयी दिखाने के चक्कर में तबाही का जिक्र भी जबान पर लाने से बचते रहे हैं। अब्दुल रऊफ ने उस इमारत का जिक्र किया जो संगठन का केंद्र थी। तबाही का जिक्र करते हुए रऊफ ने बताया कि वह इमारत जो कभी वहां खड़ी थी, अब पूरी तरह ढह गई है।
ALSO READ: BMC चुनाव में गड़बड़ी, संजय राउत ने कहा- हजारों वोटरों के नाम गायब, EC की विश्वनीयता पर भी उठाया सवाल
 

ढह गई पूरी इमारत

लश्कर के टॉप कमांडर अब्दुल रऊफ ने माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुरीदके में हुए हमलों में उनके हेडक्वॉर्टर अब पूरी तरह ध्वस्त हो गया। रऊफ ने ने माना कि '6-7 मई को जो कुछ हुआ, उसके बाद वह जगह मस्जिद नहीं रही। 
आज हम वहां बैठ भी नहीं सकते, वह जगह पूरी तरह तबाह हो चुकी है, ढह गई है, बहुत बड़ा हमला था। रऊफ ने जिस मस्जिद का जिक्र किया है, वह मरकज-ए-तोइबा है, जो एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप था और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के जरिए आतंकी ठिकानों पर की गई बमबारी में तबाह हो गया था।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

bmc election results : 'मराठी मानुष' की राजनीति अब हाशिए पर, क्या 'ठाकरे' ब्रांड शिंदे के पास, कहां चूक गए उद्धव और राज