डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, पॉर्नस्टार स्टॉर्मी मामले में चलेगा मुकदमा

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (09:18 IST)
वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें और भी बढ़ गईं हैं। एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े एक मामले में उन पर खिलाफ मुकदमा चलेगा। अगर ऐसा हुआ तो ट्रंप आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हो जाएंगे।
 
हालांकि उनके आरोपों को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। अगर उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया जाता है या उन्हें सजा सुनाई जाती है तो भी इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति होंगे। मामला 2016 का है। जांच में पाया गया कि 2016 में डेनियल्स ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि ट्रंप और उनके बीच नजदीकी रिश्ता था। इसकी भनक लगने पर ट्रंप टीम के वकील ने स्ट्रॉर्मी को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।
 
डोनाल्ड ट्रंप दावा करते रहे हैं कि उनके प्रतिद्वंदी उन्हें रोकने के लिए फर्जी मामलों का सहारा ले रहे हैं। मामला 2016 का है और स्टॉर्मी का यह भी आरोप है कि ट्रंप ने नेवादा में एक सेलेब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया था। ट्रंप ने स्टॉर्मी को टीवी स्टार बनाने का वादा किया था। स्टॉर्मी के मुताबिक ट्रंप और उनके बीच शारीरिक संबंध बने थे।
 
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। ट्रंप फिर से इस चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। उनके अलावा मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके अलावा दो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक भी इस लड़ाई में आगे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

अगला लेख