लीबिया में गुप्त जेल से भागे लोगों को गोली मारी, 15 की मौत

Webdunia
शनिवार, 26 मई 2018 (11:51 IST)
न्यूयॉर्क। डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्स ने शनिवार को बताया कि मानव तस्करों द्वारा बंदी बनाकर रखे गए 100 से ज्यादा प्रवासी और शरणार्थियों को उत्तर पश्चिम लीबिया की गुप्त जेल से भागने के दौरान गोली मार दी गई। इस घटना में दर्जनों लोग हताहत हुए हैं।


अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संगठन ने कहा कि बुधवार रात हुई घटना में बचे लोगों ने बताया कि कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और तकरीबन 40 अन्य जख्मी हुए हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। संगठन ने बताया कि बानी वलीद शहर में बचकर भागे लोगों को फिर से बंदी बनाने के लिए अपहरणकर्ता और बंदूकधारी उनका पीछा कर रहे थे। ऐसे में सुरक्षाबलों, अस्पताल और नगर निकाय के कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि बचे हुए लोगों में अधिकतर इरिट्रिया, इथोपिया और सोमालिया के किशोर और किशोरी हैं जो यूरोप में शरण हासिल करने की कोशिश में थे। संगठन ने बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें तीन साल से बंदी बनाकर रखा गया था। कई लोगों के शरीर पर प्रताड़ित करने के निशान भी साफ नजर आ रहे थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख