पाकिस्तान में आकाशीय बिजली गिरने से 14 व्यक्तियों की मौत

Webdunia
रविवार, 12 सितम्बर 2021 (15:40 IST)
पेशावर। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक सुदूरवर्ती गांव में रविवार को 3 मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात से गरज व चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई और रविवार तड़के तक जारी रही जिससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तोरघर गांव में 3 कच्चे मकान नष्ट हो गए।

ALSO READ: शिव मंदिर में हुआ चमत्कार, बिजली गिरी, बना त्रिशूल का निशान
 
हजारा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इन पहाड़ी जिलों में आमतौर पर मानसून के महीनों के दौरान भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने मलबे से शव निकाले और 2 घायलों को ऐबटाबाद अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि 14 मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ALSO READ: ओडिशा में 4 साल में बिजली गिरने से 1621 लोगों की मौत
 
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, खैबर पख्तूनख्वा ने प्रभावित गांव में राहत सामग्री और बचाव दल भेजे, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते इन प्रयासों में देरी हुई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, इस्लामाबाद और पूर्वी बलूचिस्तान के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख