नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया रवाना, जापान से उड़े F-15 लड़ाकू विमान करेंगे एस्कार्ट (Live Updates)

Webdunia
बुधवार, 3 अगस्त 2022 (15:41 IST)
ताइपे। अमेरिका की प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से एशिया में तनाव गहरा गया है। एक और अमेरिका पूरी तरह ताइवान के साथ खड़ा नजर आ रहा है तो दूसरी तरफ चीन लगातार अमेरिका और ताइवान को चेतावनी दे रहा है। पल-पल की जानकारी...

-जापानी मीडिया के हवाले से खबर, जापान से 6 F-15 लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान।
-पेलोसी के विमान को एस्कार्ट करेंगे जापान से उड़े लड़ाकू विमान।
-नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया रवाना।
-25 मिनट में ताइवान से निकलेगी नैंसी पेलोसी, दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होगी।
-अमेरिका ने वन चाइना पॉलिसी का उल्लंघन किया।
-चीन के एक युद्धपोत के हम्बनटोटा बंदरगाह जाने को देश की सुरक्षा तथा हितों के खिलाफ करार देते हुए राज्यसभा में सरकार से इस मामले को श्रीलंका सरकार के साथ उठाने तथा देश के हितों की सुरक्षा करने की मांग की गई।
-मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कषगम के वाइको ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि श्रीलंका ने चीन के एक युद्धपोत को हम्बनटोटा बंदरगाह जाने की अनुमति दी है। इससे भारत की राष्ट्रीय और तटीय सुरक्षा प्रभावित हो सकती है क्योंकि यह साधारण युद्धपोत नहीं है और हथियारों से लैस होने के साथ-साथ यह एक टोही पोत है जो अनुसंधान का भी काम कर सकता है।
-अमेरिका की प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने बुधवार को कहा कि ताइवान की यात्रा पर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश दे रहा है कि अमेरिका स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा।
-ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में उन्होंने कहा, 'आज विश्व के सामने लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच एक को चुनने की चुनौती है। ताइवान और दुनियाभर में सभी जगह लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है।'
-ताइवान को अपना क्षेत्र बताने और ताइवान के अधिकारियों की विदेशी सरकारों के साथ बातचीत का विरोध करने वाले वाले चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार रात ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचने के बाद द्वीप के चारों ओर कई सैन्य अभ्यासों की घोषणा की और कई कड़े बयान भी जारी किए।
-चीन ने अमेरिकी राजदूत को बुलाकर ताइवान के एयरबेस का इस्तेमाल नहीं करने को कहा।
-चीनी बयान के जवाब में, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इस यात्रा को संकट या संघर्ष के लिए एक उत्साहजनक घटना बनने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने दोहराया कि यात्रा चीन के प्रति अमेरिका की लंबे समय से चली आ रही नीति के अनुरूप थी और देश की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करती है।
-हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच अमेरिका और इंडोनेशिया ने आपसी संबंधों के और मजबूत होने का संकेत देते हुए बुधवार को सुमात्रा द्वीप में वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें पहली बार अन्य देशों ने भी भाग लिया। 14 अगस्त तक चलेगा और इसमें थलसेना, नौसेना, वायुसेना और मरीन सभी भाग ले रहे हैं।
-चीनी सेना ने भी ताइवान को चारों ओर से घेर लिया है। ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास करेगा चीन।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

अगला लेख