ननकाना साहिब तोड़फोड़ मामला : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (16:35 IST)
लाहौर। पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हाल ही में हुई तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर आतंकवाद निरोधक कानून से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुद्वारा ननकाना साहिब लाहौर के समीप एक ऐसा स्थान है जहां सिखों के पहले गुरू गुरु नानक का जन्म हुआ था। उसे गुरुद्वारा जन्म स्थान भी कहा जाता है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस दल को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

'जियो न्यूज' की खबर के अनुसार, मुख्य आरोपी इमरान को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़े अधिकारी (डिजिटल मीडिया) ने ट्वीट किया, ननकाना साहिब घटना के मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया है। ननकाना साहिब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि उस पर लगाई गई आतंकवाद निरोधी कानून की धारा 7 एक गैर जमानती धारा है। इस ट्वीट में एक तस्वीर भी साझा की गई है जिसमें इमरान हवालात में नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना की निंदा की और कहा कि यह उनकी सोच के विरुद्ध है और सरकार इसमें शामिल लोगों को बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

शनिवार को भारत में विभिन्न दलों के नेताओं ने ननकाना साहिब पर हुए हमले की निंदा की थी और इसे कायराना एवं ‘शर्मनाक’ करार दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

क्या है एपस्टीन फाइल, मस्क ने क्यों किया इसमें ट्रंप के नाम का दावा?

LIVE: पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

अगला लेख