Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Maldives Out : भारत से विवाद के बाद अलग-थलग पड़ा मालदीव, चीन ने दी नसीहत

चीन ने पूरे विवाद से किया किनारा

हमें फॉलो करें Mohamed Muizzu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 8 जनवरी 2024 (18:29 IST)
राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन के दौरे पर
मालदीव को महंगी पड़ी भारत की नाराजगी
मालदीव से भारतीय पर्यटक हुए दूर 
 
Maldives President Mohamed Muizzu China Visit :  मालदीव (Maldives) के मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणियों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद शुरू हो गया है। अब इस विवाद में मालदीव को चीन ने भी नसीहत दी है। मालदीव के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू (Dr Mohamed Muizzu)  चीन के प्रति काफी झुकाव वाले नेता माने जाते हैं। उनके 5 दिनी चीन के दौरे पर वहां के सरकारी अखबार ने एक संपादकीय में मालदीव के साथ भारत के राजनयिक विवाद का जिक्र किया है।
क्या था विवाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप को एक पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित किया और उन्होंने मालदीव का नाम तक नहीं लिया। मालदीव के मंत्रियों ने पीएम मोदी को लेकर बयानबाजी की और सस्पेंड हुए। मालदीव सरकार में युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इजराइल की कठपुतली बताया था।
 
टिप्पणी पर गया मंत्री पद : रविवार को मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के दौरान उनके खिलाफ टिप्पणी करने के कारण निलंबित कर दिया। एटोल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन मंत्रियों - मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान - को एक्स वेबसाइट पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
भारत को लेकर बिगड़े बोल : मुइजू के मालदीव के सत्ता में आने के बाद से पिछले कुछ महीनों में भारत और द्वीप राष्ट्र के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। चीन समर्थक राजनेता के रूप में माने जाने वाले मुइज्जू ने सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने भारत-हितैषी पूर्ववर्ती इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया था। 
 
लेख में दी नसीहत : चीनी सरकारी मीडिया में मालदीव के भारत संबंध के बारे लेख छपा है। इसमें लिखा है कि चीन मालदीव और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों का सम्मान करता है। वह नई दिल्ली के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए माले के महत्व को पूरी तरह से जानता है। बीजिंग ने कभी भी माले को चीन और भारत के बीच संघर्ष के कारण नई दिल्ली से संबंध खराब करने की कोई शर्त नहीं रखी और ना ही कभी सलाह दी। न ही वह मालदीव और भारत के बीच सहयोग को अपने लिए खतरे के रूप में देखता है।
webdunia
मालदीव सरकार ने किया था किनारा : रविवार को मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की यात्रा पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है. मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों की “अपमानजनक” टिप्पणियों से खुद को दूर कर लिया है और इस मामले को उनकी ‘व्यक्तिगत राय बताया है जो सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है.’
webdunia
PM Modi in Lakshadweep
भारत को लेकर बिगड़े बोल : मुइजू के मालदीव के सत्ता में आने के बाद से पिछले कुछ महीनों में भारत और द्वीप राष्ट्र के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। चीन समर्थक राजनेता के रूप में माने जाने वाले मुइज्जू ने सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने भारत-हितैषी पूर्ववर्ती इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया था। इनपुट एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी की यात्रा के बाद Lakshadweep को लेकर सर्च में 3400 फीसदी की वृद्धि, MakeMyTrip ने जारी किए आंकड़े