पानी में मीटरों नीचे हुई थी सरकार की बैठक

Webdunia
बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (16:10 IST)
माले, मालदीव। भारत से सिर्फ 600 किमी दूर स्थित देश मालदीव में इमरजेंसी लगी है और देश में राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण है। मालदीव करीब 1200 आईलैंड पर बसा हुआ छोटा सा देश है और इसकी कई बातें काफी अनोखी हैं। 
 
यह देश पर्यटकों के लिए स्वर्ग जैसा माना जाता है लेकिन विदित हो कि मालदीव वह देश है जहां दुनिया की पहली अंडरवाटर कैबिनेट मीटिंग हुई थी। पानी के 6 मीटर नीचे राष्ट्रपति और अन्य मंत्रियों ने अपनी बैठक की थी। 
 
अक्टूबर 2009 में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद थे और उन्होंने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को सामने लाने के लिए पानी के भीतर मंत्रिमंडल की बैठक रखी थी। विदित हो कि दिसंबर 2009 में कोपेनहेगन में यूएन क्लाइमेट चेंज पर कॉन्फ्रेंस होनी थी और इसी से पहले यह अहम संदेश देने के लिए ऐसा किया गया था।  
 
उल्लेखनीय है कि मालदीव छोटे-छोटे द्वीपों पर बसा है और ये समुद्रतल से औसतन 2.1 मीटर की ऊंचाई पर हैं। ऐसे में जलवायु परिवर्तन होने पर अगर समुद्र का जलस्तर बढ़ता है तो इनके डूब जाने का खतरा बना हुआ है। 30 मिनट की इस मीटिंग का उद्देश्य यह दिखाना था कि मालदीव का भविष्य कैसा हो सकता है।
 
पानी के अंदर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने हाथ के इशारे और व्हाइट बोर्ड के जरिए अपनी बात रखी थी। अगर आम दिनों की बात करें तो मालदीव बेहद खास तरह का देश है। यहां हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं। पर्यटन यहां का सबसे बड़ा उद्योग है। 
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में 12 लाख विदेशी पर्यटक इस छोटे से देश में आए थे। पर्यटकों के लिए मालदीव स्वर्ग जैसा है और यहां तुलनात्मक रूप से सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिल पाता है। यहां एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर जाने के लिए खास तौर से फेरी का इस्तेमाल किया जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख