Hanuman Chalisa

सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी

Webdunia
बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (16:09 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर महंगी कीमत को देखकर जेवराती मांग सुस्त पड़ गई, जिससे सोना 50 रुपए कमजोर पड़कर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 650 रुपए लुढ़ककर 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में आई एक प्रतिशत की गिरावट को देखते हुए निवेशकों ने पीली धातु का रुख किया, जिससे इसके भाव आज बढ़ गए। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी रही। लंदन का सोना हाजिर पांच डॉलर चढ़कर 1,330.05 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.8 डॉलर की तेजी के साथ 1,344.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की तेजी में 16.71 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।  कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में सोने का भाव कल एक साल से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिसके बाद खरीदारों ने खरीद में कोताही बरतनी शुरू कर दी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

महल में 'मौत का शॉट', नागौद रियासत के बंद दरवाजों के पीछे का वो खूनी सच, जिसने हिला दिया विंध्य का रसूख !

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होगा 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें संभावित तारीख

लोकप्रिय और भरोसेमंद वाहन में क्या अंतर होता है?

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

अगला लेख