Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना चमका, चांदी लुढ़की

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
, सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (16:43 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर हो रही गिरावट के बावजूद घरेलू जेवराती मांग बनी रहने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए चमककर 31270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक मांग सुस्त रहने से चांदी 300 रुपए लुढ़ककर 39500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट का रुख रहा। लंदन का सोना हाजिर 1.30 डॉलर गिरकर 1334.20 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.3 डॉलर की गिरावट के साथ 1335 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर सोना सस्ता हुआ है, लेकिन स्थानीय बाजार में जेवराती मांग बनी हुई है, जिससे इसकी चमक बरकरार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.17 डॉलर की गिरावट में 16.72 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल का आकलन, अगले आम चुनाव में भाजपा को 215 से कम सीटें