जर्मनी में गोलीबारी में कई लोग घायल, हमला करने वाला मारा गया

Webdunia
सोमवार, 24 जनवरी 2022 (21:47 IST)
बर्लिन। दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के हीडलबर्ग शहर में एक व्याख्यान थिएटर में सोमवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर कई लोगों को घायल कर दिया।

ALSO READ: अमेरिका में संगीत कार्यक्रम स्थल के बाहर गोलीबारी, 6 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
 
इस संबंध में पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि अपराधी मारा गया, लेकिन यह नहीं बताया कि वह कैसे मारा गया? इसने पहले ट्विटर पर लोगों से हीडलबर्ग के न्यूएनहाइमर फेल्ड क्षेत्र से दूर रहने को कहा था, जहां शहर का विश्वविद्यालय परिसर स्थित है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोगों की हालत गंभीर है।
 
विश्वविद्यालय के प्रेस कार्यालय ने गोलीबारी के बारे में कोई ब्योरा देने से इंकार किया और कहा कि सभी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार एक लंबी बैरल वाली बंदूक थी। हीडलबर्ग फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है और वहां लगभग 1,60,000 लोग रहते हैं। वहां स्थित विश्वविद्यालय जर्मनी के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां

फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

अगला लेख