भारत का ‘मंगलयान’ 2014 के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में!

Webdunia
शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (12:48 IST)
न्यूयॉर्क। प्रतिष्ठित 'टाइम' पत्रिका ने भारत के ‘मंगलयान’ को 2014 के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल किया है और इसे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि बताया है, जो भारत को ‘अंतरग्रहीय अभियानों’ में पांव पसारने का मौका प्रदान करेगी। ‘टाइम' ने मंगलयान को ‘द सुपरमार्ट स्पेसक्राफ्ट’ की संज्ञा दी है।

पत्रिका ने कहा कि कोई भी मंगल ग्रह पर पहली कोशिश में नहीं पहुंचा। अमेरिका नहीं कर सका, रूस नहीं कर पाया और न ही यूरोपीय देश कर पाए, लेकिन 24 सितंबर को भारत ने ऐसा कर दिखाया। ऐसा तब हुआ तब मंगलयान लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर गया, एक ऐसी उपलब्धि जो कोई अन्य एशियाई देश हासिल नहीं कर पाया।

‘टाइम' पत्रिका ने मंगल यान को 2014 के 25 सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल किया है, जो दुनिया को ‘बेहतर, सुंदर और कुछ मामलों में आनंददायक बनाने वाले हों।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा तैयार मंगलयान पर 7.4 करोड़ डॉलर की लागत आई थी, जो अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म ‘ग्रैविटी’ पर आए खर्च से कम है।

‘टाइम' ने कहा कि मंगलयान पर जो 5 उपकरण लगाए गए हैं, उनके माध्यम से मंगल ग्रह पर मीथेन का आकलन करने और उसकी सतह की बनावट के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

पत्रिका ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे भारत को अंतरग्रहीय अभियान में पांव पसारने में मदद मिलेगी, जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम और विशेष तौर पर विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी बात होगी।

इस सूची में दो भारतीयों के आविष्कार भी शामिल हैं, जो अलग-थलग रखे जाने वाले कैदियों को योग करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने और बच्चों के लिए खिलौना टैबलेट से जुड़ा है।

वन पर्यावरणविद नलिनी नादकर्णी ने ओरेगन में स्नेक रिवर सुधार संस्थान के साथ ‘ब्लू रूम’ तैयार किया, जो अलग-थलग रखे जाने वाले कैदियों के लिए है जिन्हें दिन में 23 घंटे दीवारों के अलावा कुछ और देखने को नहीं मिलता है।

कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि इसके कारण उनके मानसिक रूप से बीमार होने की संभावना अधिक रहती है और वे इससे आत्महत्या का प्रयास करने के साथ हिंसा की ओर उन्मुख होते हैं।

गूगल के पूर्व इंजीनियर प्रमोद शर्मा ने ‘ओस्मो’ नामक खिलौना टैबलेट तैयार किया है।

इस सूची में शामिल अन्य आविष्कारों में लाकहीड मार्टिन की ओर से तैयार रिएक्टर और एप्पल स्मार्ट वाच, माइक्रासॉफ्ट सर्फेस प्रो 3 शामिल है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?