मार्टिन लूथर के पांच सौ साल पुराने खत की नीलामी

Webdunia
मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (16:13 IST)
बोस्टन। मार्टिन लूथर की पांच सौ साल पुरानी एक चिट्ठी की नीलामी हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने ही एक पुराने साथी पर निशाना साधते हुए यहूदियों का उल्लेख ‘शैतान का अवतार’ के तौर पर किया है। हालांकि विद्वानों का मानना है कि सुधार के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को यहूदी-विरोधी नहीं कहा जाना चाहिए।


यह चिट्ठी एक पृष्ठ की है, जिसके दोनों ओर लिखा हुआ है और बोस्टन स्थित आरआर ऑक्शन इसकी नीलामी कर रहा है, जो बुधवार को पूरी होगी। उम्मीद है कि यह चिट्ठी कम से कम तीन लाख अमेरिकी डॉलर में नीलाम होगी। आरआर के कार्यकारी उपाध्यक्ष रॉबर्ट लिविंगस्टन ने कहा कि वैसे मार्टिन लूथर की सामग्रियों की अक्सर नीलामी नहीं की जाती है।

हालांकि 500 साल पुराने पत्र की नीलामी महत्वपूर्ण है। यह पत्र सितंबर 1543 के आसपास एक चिट्ठी पर जवाब देते हुए बर्लिन के सेंट निकोलस चर्च के एक शीर्ष अधिकारी के लिए लिखा गया था। चिट्ठी में बाइबिल के कुछ कथनों पर लूथर से व्याख्या करने का अनुरोध किया गया था। जिसके माध्यम से लूथर के पूर्व मित्र जोहान एग्रीकोला ने मौजूदा जर्मनी में यहूदियों के साथ सकारात्मक रवैए को सही ठहराया था।
अपने जवाब में लूथर ने जॉर्ज बुशहोल्जर से कहा कि यहूदियों के खिलाफ प्रचार करके उन्होंने अच्छा किया है और ऐसा होते रहना चाहिए। उन्होंने पत्र में एग्रीकोला की बात की अनदेखी की और उन पर आदतन झूठ बोलने का आरोप लगाया। आरआर ऑक्शन के अनुवाद के मुताबिक, लूथर ने कहा, इनके लिए यहूदी यहूदी नहीं है बल्कि शैतान अवतार हैं जो हमारे ईश्वर को बुरा-भला कहते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

दिल के दौरे से होने वाली मौतों का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं, कर्नाटक के मंत्री का स्पष्टीकरण

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

पहलगाम हमले पर CM उमर अब्दुल्ला के तल्ख सुर, इंजेलिजेंस फेलियर के लिए जिम्मेदार कौन

अगला लेख