जेल में ही रहना चाहती हैं नवाज शरीफ की बेटी मरयम, शियाला रेस्ट हाउस जाने से किया इंकार

Webdunia
शनिवार, 21 जुलाई 2018 (19:37 IST)
इस्लामाबाद। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने शियाला रेस्ट हाउस जाने से यह कहते हुए इंकार कर दिया है कि वे उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में अपने पिता एवं पति के साथ रहना पसंद करेंगी। शरीफ (68) और उनकी बेटी को 13 जुलाई को लंदन से पहुंचने पर लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में दोनों को रावलपिंडी की अडियाला जेल ले जाया गया था।
 
उससे पहले जवाबदेही अदालत ने उन्हें लंदन में लग्जरी फ्लैटों के स्वामित्व को लेकर उन्हें दोषी पाया था। अदालत ने पनामा पेपर्स स्कैंडल से जुड़े भ्रष्टाचार को लेकर शरीफ को 10 साल और मरयम को 7 साल की कैद की सजा सुनाई थी। मरयम के पति सफदर को एक साल की सजा सुनाई गई।
 
इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त ने कहा कि इस्लामाबाद के उपनगरीय क्षेत्र में शियाला रेस्ट हाउस को उपजेल में तब्दील किया गया है। जियो न्यूज की खबर है कि जेल प्रशासन पिता-पुत्री को रेस्ट हाउस भेजना चाहता था, क्योंकि उन्हें महिला कैदियों वाली सुविधाएं नहीं थीं। जियो न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि मरयम ने जेल अधिकारियों से कहा कि वे अपने पति एवं पिता के साथ अडियाला जेल में रहना पसंद करेंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख