Hanuman Chalisa

मैकडोनॉल्ड रेस्तरां में हिजाब के चलते किशोरी को रोका

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2017 (14:30 IST)
लंदन। ब्रिटेन के उत्तरी लंदन में मैकडोनॉल्ड के एक रेस्तरां में 19 वर्षीय एक किशोरी को ऑर्डर देने से इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उसने हिजाब पहना हुआ था। यह बात एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। 'द इंडिपेंडेंट' की खबर के मुताबिक सेवन सिस्टर रोड पर मौजूद मैकडोनॉल्ड आउटलेट के बाहर खड़ी इस लड़की से गार्ड ने कहा कि अगर वह ऑर्डर देना चाहती है तो उसे हिजाब उतारना होगा।
 
गार्ड ने लड़की से कहा कि आपको बस इसे (हिजाब) ही उतारना है। इस पर लड़की ने प्रतिक्रिया दी कि यह सिर्फ इसे उतारने का मामला नहीं है। मैं इसे धार्मिक कारणों से पहनती हूं और मुझे इसे लेकर कोई शर्मिंदगी नहीं है और मैं पंक्ति में खड़ी रहूंगी और जो चाहिए वह लूंगी, क्योंकि यह ठीक नहीं है। 
 
रेस्तरां ने बाद में माफी मांगते हुए कहा कि उसने घटना में शामिल सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद में बनेंगे हाईटेक स्मार्ट बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

यूरोप में किलर हीट वेव से 58 लोगों की मौत, ग्रीस में तापमान 45 पार, कई देशों में रेड अलर्ट और इमरजेंसी मीटिंग्स

झारखंड के CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, 765 सरकारी स्कूल बनेंगे Plus Two

हत्या के पहले किसने गायब किया केतन का पासपोर्ट, 17 करोड़ में बुक किया था महल, पिता बोले सिया से क्यों मारा बेटे को?

अल-नीनो और कमजोर मानसून से देश के 315 जिलों में सूखे की आहट, कम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अगला लेख