Hanuman Chalisa

प्लूटो पर मिले मीथेन के टीले

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (14:34 IST)
लंदन। अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि प्लूटो ग्रह ऐसे टीलों से ढका हुआ जो मीथेन युक्त बर्फ से बने हुए हैं। 
 
अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि इस छोटे और ठंडे ग्रह का वायुमंडल बेहद महीन होने के बावजूद ये टीले हाल ही में बने हैं। 
 
प्लूटो के वायुमंडल का सतही दबाव धरती के मुकाबले 1,00,000 गुना कम है जिस कारण से अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि यह सतही दबाव इतना कम है कि ठोस मीथेन के छोटे - छोटे कण संगठित नहीं हो सकते और हवा के माध्यम से इधर से उधर नहीं जा सकते। 
 
ब्रिटेन की यूनवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ , जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोन और अमेरिका की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इन टीलों और ग्रह की सतह से टकराने वाली आस - पास की वायु का स्थानिक विश्लेषण किया। 
 
उन्होंने पाया कि सब्लिमेशन की इस प्रक्रिया (जहां ठोस नाइट्रोजन सीधे एक गैस में तब्दील हो गया) के चलते मीथेन के रेत के आकार के कण वातावरण में बिखरे जो बाद में प्लूटो पर चलने वाली हवाओं के साथ ये एक बर्फ से ढके मैदान की सीमा पर जमा हो गए। 
 
अनुसंधानकर्ताओं द्वारा दी गई यह जानकारी 'साइंस' पत्रिका में एक रिपोर्ट के रूप में प्रकाशित हुई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख