Hanuman Chalisa

मेक्सिको ने सामूहिक कब्र में 56 इंसानी अवशेषों की पहचान की

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2017 (11:52 IST)
मेक्सिको सिटी। नुएवो लियोन नामक सीमावर्ती राज्य में सामूहिक तौर पर दफनाने के लिए बनाए गए गड्ढे में पड़े हड्डियों के टुकड़ों में से अभियोजकों ने 56 इंसानी अवशेषों की पहचान कर ली है।
 
सरकारी अभियोजकों का कहना है कि उत्तरी शहर मोंटेरे के पास इस गड्ढे की खोज फरवरी 2016 में की गई थी लेकिन उसके बाद से ही जांचकर्ता हड्डियों के टुकड़ों और दांतों की जांच करके विश्लेषण कर रहे थे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने लोगों को दफनाया गया था और वे लोग कौन थे?
 
रविवार को अभियोजक कार्यालय ने कहा कि 24 अवशेषों की पहचान डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई। 32 अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से कुछ अवशेष उन लोगों के हैं, जो वर्ष 2010 से लापता थे। उस समय इस क्षेत्र पर जेताज गिरोह का वर्चस्व था और वे अपने पीड़ितों के मृत शरीरों को अक्सर पका देते थे या तेजाब में गला देते थे, केवल उनकी हड्डियां शेष रह जाती थीं।
 
रिसॉर्ट से 12 शव मिले : पश्चिमी मेक्सिको के तटवर्ती क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट मानजानिलो से 12 शव बरामद हुए हैं। इनमें से 7 शवों के सिर नहीं हैं और वे क्षत-विक्षत अवस्था में हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह भी देश में मादक पदार्थों से जुड़ी हिंसा की घटनाओं का हिस्सा है। यह घटना सबको सकते में डालने वाली है, क्योंकि अमेरिकी और अन्य विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय यह क्षेत्र अभी तक हिंसा की घटनाओं से अछूता था।
 
शिहुआत्लान शहर से मानजानिलो रिसॉर्ट तक जाने वाले रास्ते में लावारिस पड़ी एक टैक्सी से शनिवार को 7 शव मिले हैं। शहर के पुलिस प्रमुख कालरेस हेरेदिया का कहना है कि शव क्षत-विक्षत और सड़ चुके थे। मृतकों में 1 महिला भी है। उन्होंने कहा कि वाहन पर शक्तिशाली मादक पदार्थ माफिया जलिस्को न्यू जेनेरेशन की ओर से एक संदेश भी था।
 
कोलिमा प्रांत में, जहां मानजानिलो स्थित है, इस माफिया को हिंसा में तेजी के लिए जिम्मेदार बताया जाता है। रविवार को भी पुलिस को 5 शव मिले थे। उन पर बुरी तरह प्रताड़ित किए जाने के निशान थे और वहां से 2 ग्रीनकार्ड मिले थे जिस पर माफिया के हस्ताक्षर थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU में भर्ती दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, रिश्तों और प्यार की पेश की मिसाल

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

अगला लेख