Hanuman Chalisa

ट्रंप ने दीवार के भुगतान का दबाव बनाया तो मेक्सिको लगाएगा कर

Webdunia
रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (13:40 IST)
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के विदेश मंत्री ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमा पर दीवार बनाने के लिए मेक्सिको से आयात होने वाले सामान पर कर लगाते हैं तो उनका देश भी अमेरिकी उत्पादों पर कर लगाएगा।

 
विदेश मंत्री लुइस विदेग्रे ने शुक्रवार को रेडियो फॉर्मूला से कहा कि मेक्सिको के सामने अब यह मौखिक धमकी नहीं रह गई है, बल्कि यह अब एक हकीकत बन गई है। मेक्सिको की सरकार को जवाब देना ही होगा। 
 
उन्होंने कहा कि इसका जवाब अमेरिका से आने वाले हर आयात पर आम कर लगाना नहीं होगा, क्योंकि इससे मेक्सिको के उपभोक्ता को नुकसान पहुंचेगा। हम इसे चुनिंदा तरीके से करेंगे।
 
ट्रंप द्वारा मेक्सिको और अमेरिका की सीमा पर 3,200 किलोमीटर की दीवार बनाने का भुगतान मेक्सिको से करवाने पर जोर दिए जाने के कारण दोनों पड़ोसी देशों के बीच बीते कई दशकों में अब तक का सबसे भारी कूटनीतिक तनाव चल रहा है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरीके पेना नीटो की सरकार ने ऐसे किसी भी कदम के प्रति कड़ा विरोध जताया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

अगला लेख