फेसबुक पर मिशेल ओबामा को 'लंगूर' बताया

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (08:29 IST)
वॉशिंगटन। फेसबुक पर अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणी से एक बड़ा विवाद शुरू हो गया। विवाद में वेस्ट वर्जीनिया प्रांत के एक शहर की मेयर और एक गैरलाभकारी संस्था की अधिकारी शामिल हैं। क्ले काउंटी में एक स्थानीय गैर लाभकारी संस्था का संचालन करने वाली पामेला आर टेलर ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी को ‘लंगूर’ कहा।
 
पामेला ने फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में कहा, ‘व्हाइट हाउस में एक उत्तम दर्जे की, सुंदर, शालीन प्रथम महिला को देखना सुखद होगा। मैं ऊंची एड़ी के चप्पलों में एक लंगूर को देख देखकर थक गई हूं।’ स्थानीय मेयर बेवरली वेलिंग ने इसका जवाब देते हुए लिखा, ‘पैम तुमने मेरा दिन बना दिया।’ बता दें, बेवरली क्ले शहर की मेयर हैं जहां केवल 421 लोग रहते हैं। 
 
2010 की जनगणना के अनुसार यहां कोई अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक नहीं रहता। वहीं पूरे क्ले काउंटी की 9,000 लोगों की आबादी में से 98 प्रतिशत से अधिक श्वेत हैं। 52 साल की मिशेल के खिलाफ लिखे गए पोस्ट की खबर सबसे पहले स्थानीय समाचार चैनल डब्ल्यूएसएजेड3 ने दी। विवादित पोस्ट अमेरिका और पूरी दुनिया की मीडिया में फैल गया और 85,000 से अधिक लोगों ने एक ऑनलाइन प‍िटीशन पर हस्ताक्षर कर दोनों महिलाओं को उनके पद से हटाने की मांग की। 
 
द वॉशिंगटन पोस्ट और न्यूयार्क डेली न्यूज अखबारों ने अपनी खबर में कहा कि पामेला को कल उनके पद से हटा दिया गया। पामेला ने कहा कि उनका इरादा नस्ली टिप्पणी करना नहीं था और वह त्वचा के रंग को लेकर नहीं बल्कि केवल आकर्षण पर व्यक्तिगत राय बयां कर रही थीं। वहीं मेयर बेवरली ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा नस्ली टिप्पणी करने का नहीं था। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

BJP नेता पंकजा मुंडे हारीं तो 4 समर्थकों ने कर ली आत्महत्या, अब मुंडे फूटकर रोने लगीं

जम्मू में आग लगने से मधुमक्खियों के 200 से अधिक बक्से नष्ट

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में दाम

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस में मारी टक्कर, 5 की मौत, 25 घायल

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराया

अगला लेख