Hanuman Chalisa

मोगादिशु में रेस्तरां पर हमला, 7 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (16:29 IST)
मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट पर बने एक रेस्तरां में शबाब जिहादियों के हमले में 7 व्यक्तियों की मौत हो गई।

 
मोगादिशु शहर के प्रवक्ता अब्दिफताह हलाने ने गुरुवार को बताया कि हमले में 2 शबाब बंदूकधारियों समेत कुल 9 लोग मारे गए हैं। अल कायदा से संबद्ध शबाब जिहादियों ने लिडो बीच के करीब स्थित बनादीर बीच रेस्तरां में हमला किया।
 
जिहादियों ने सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी से पहले एक कार बम विस्फोट किया। यह रेस्तरां युवाओं एवं सरकारी अधिकारियों के बीच काफी लोकप्रिय है। हालांकि गोलीबारी के दौरान रेस्तरां से करीब 20 लोग बचकर भागने में सफल रहे।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बताया कि हमलावरों को मार गिराया गया है। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर कर्नल अबशिर बिशार ने सोमालिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी को बताया कि सभी हमलावरों को मार गिराया गया है और रेस्तरां इस समय पूरी तरह से सोमालियाई सरकार के सैनिकों के कब्जे में है। 
 
बिशार ने बताया कि आतंकी हमले में 9 लोग मारे गए है जिनमें से 5 लोग आम नागरिक, 2 सुरक्षाकर्मी और 2 आतंकी हैं जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में हुआ बड़ा बदलाव: 'इस्लामपुरा' का नाम बदलकर फिर रखा 'कृष्णनगर', इन 9 जगहों को मिली पुरानी पहचान

क्या भारत एक बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है? पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील या आने वाले संकट की चेतावनी?

केरल में 10 साल बाद बदला राज: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगाकर दी बधाई

लखीमपुर खीरी में सुबह-सुबह मौत का तांडव: ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 मजदूरों की मौत

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

अगला लेख