Hanuman Chalisa

मोहम्मद अली ने किया ट्रम्प के बयान का विरोध

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (13:03 IST)
वॉशिंगटन। मुक्केबाजी के पूर्व विश्व चैंपियन मोहम्मद अली ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी तौर पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है।

अली ने ट्रम्प का नाम लिए बगैर कहा क‍ि हम मुस्लिम होने के नाते उन सभी लोगों के खिलाफ हैं, जो अपने निजी स्वार्थों के लिए इस्लाम का इस्तेमाल करते हैं। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है।

तीन बार हैवीवेट विश्व चैंपियन रहे मुक्केबाज ने कहा कि मैं एक मुसलमान हूं और पेरिस, सैन बर्नार्डिनो अथवा दुनिया में अन्य किसी भी जगह निर्दोषों की हत्या करने से इस्लाम का कोई संबंध नहीं है। सच्चे मुसलमानों को पता है कि तथाकथित इस्लामी जिहादियों द्वारा की जा रही बर्बर हिंसा हमारे धर्म के आधारभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।

अली ने कहा कि मुझे भरोसा है कि हमारे राजनेता अपने पद का इस्तेमाल करके इस्लाम धर्म के संबंध में समझ पैदा करने का प्रयास करेंगे और स्पष्ट करेंगे कि इस्लाम के नाम पर हत्याएं करना विकृत मानसिकता वाले लोगों की करतूत है।

गौरतलब है कि ट्रम्प ने मंगलवार को कहा था कि मुसलमानों के अमेरिका आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने देश में मुसलमानों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने की वकालत करते हुए कहा कि जिहाद के नाम पर हमला करने वालों का मानवता पर कोई विश्वास नहीं और जब तक हमारे देश के प्रतिनिधि पूरी तरह से इस समस्या को नहीं समझ लेते तब तक देश में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।

ट्रम्प का यह बयान कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी के बाद आया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस गोलीबारी में एक मुस्लिम दंपति के शामिल होने की पुष्टि हुई थी। इससे पहले ट्रम्प ने दावा किया था कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हुए आतंकी हमलों के बाद उन्होंने न्यू जर्सी में हजारों मुसलमानों को जश्न मनाते देखा था। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

NASA का Artemis-II लॉन्च: 54 साल बाद इंसानों की चांद की ओर ऐतिहासिक उड़ान

Top News : ईरान में जारी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, क्रूड के दाम में उछाल; NASA ने Artemis-II किया लॉन्च

ट्रंप का दावा: 4 हफ्तों में ईरान की सेना तबाह, परमाणु ठिकानों पर भी अमेरिका का बड़ा एक्शन

CCS : पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला, आम आदमी को राहत देने के लिए कैबिनेट समिति बैठक में बनी यह रणनीति

Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'