कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह की गोली मारकर हत्या

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (09:40 IST)
ओटावा। कनाडा में रहने वाले जाने-माने सिख नेता और व्यवसायी रिपुदमन सिंह मलिक की गुरुवार सुबह ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मलिक ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सिख समुदाय के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदमों के लिए गहराई से आभार व्यक्त किया था।
 
सरे पुलिस अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार 9:26 बजे 128 स्ट्रीट पर गोलीबारी की एक सूचना मिली। पुलिस को गोली लगने से घायल एक व्यक्ति मिला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मलिक ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
 
पूरी तरह से आग की चपेट में आए एक संदिग्ध वाहन को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस संदिग्धों और एक अन्य वाहन की तलाश कर रही है जिसका इस्तेमाल हमलावरों को भगाने के लिए किया गया हो।
 
मलिक ने कनाडा में सिख धर्म को बढ़ावा देने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने कनाडा में कई खालसा स्कूल चलाए। ये स्कूल पंजाबी भाषा और संस्कृति भी पढ़ाते हैं। गर्मी की छुट्टियों में छात्र कीर्तन सहित सिख धर्म की कक्षाएं लेते हैं।
 
मलिक को 2005 में कनाडा की न्यायपालिका ने 1985 के एयर इंडिया बम विस्फोट मामले में बरी कर दिया था। उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख