Hanuman Chalisa

म्यांमार में लापता सैन्य विमान में सवार 26 और लोगों के शव मिले

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (12:59 IST)
सिंगापुर। म्यांमार में उड़ान भरने के बाद लापता हुए सैन्य विमान में सवार 26 और लोगों के शव मिले हैं। विमान में सैनिकों और उनके पारिवारिक सदस्यों तथा विमानकर्मियों सहित 122 लोग सवार थे।
 
म्यांमार की समाचार एजेंसी के अनुसार रविवार को 26 और लोगों के शव मिले हैं। इस विमान में सवार अब तक 59 लोगों के शव मिले हैं जिनमें 27 पुरुष, 23 महिलाएं तथा 9 बच्चे शामिल हैं। 
 
एजेंसी के अनुसार मौसम ठीक होने के बाद रविवार को तलाशी अभियान के लिए नौसेना के 9 जहाज, सेना के 5 विमान और 2 हेलिकॉप्टरों को लगाया गया। इसके अलावा चिकित्सकीय एवं आपातकालीन अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों को इस अभियान में लगाया गया है।
 
गौरतलब है कि म्यांमार की सेना का एक विमान गत बुधवार को दक्षिणी तटीय शहर मेइक से यंगून के लिए की उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। चीन निर्मित मालवाहक विमान वाई-8-200एफ ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 6 मिनट (भारतीय समयानुसार 12 बजकर 6 मिनट) पर उड़ान भरी थी। 
 
विमान अपनी उड़ान के 29 मिनट बाद दावेई शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर अंडमान सागर के ऊपर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर था, तभी इसका नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

PM मोदी का UAE दौरा, हुआ भव्‍य स्‍वागत, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोजशाला फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की जीत

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

अगला लेख