म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के हजारों मकान आग के हवाले

Webdunia
शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (18:24 IST)
कॉक्स बाजार (बांग्लादेश)। पश्चिमोत्तर म्यांमार में राखिने स्थित रोहिंग्या मुस्लिम बहुल इलाकों में पिछले सप्ताह 2,600 से अधिक मकान जला दिए गए। सरकार की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई।
 
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक म्यांमार से करीब 58 हजार 600 रोहिंग्या मुस्लिम पड़ोसी देश बांग्लादेश भाग गए हैं। म्यांमार के अधिकारियों ने अराकन रोहिंग्य सलवेशन आर्मी (एआरएसए) समूह पर रोहिंग्या मुस्लिमों के मकानों को आग लगा देने का आरोप लगाया है।
 
दूसरी तरफ समूह ने पिछले सप्ताह सुरक्षा चौकियों पर समन्वित हमलों की जिम्मेदारी ली है, हालांकि बांग्लादेश भागे रोहिंग्या मुस्लिमों ने इन हमलों के लिए म्यांमार की सेना को यह कहते हुए जिम्मेदार ठहराया है कि सेना उन्हें यहां से बलपूर्वक बाहर करने का प्रयास कर रही है।
 
म्यांमार की सरकारी एजेंसी ग्लोगल न्यू लाइट के मुताबिक एआरएसए अतिवादियों ने कोतनकाउक, माइनलुत और किकानपीन गांव तथा माउंग्टाव के 2 वार्डों में कुल 2,625 मकानों में आग लगा दी। सरकार ने एआरएसए को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

अगला लेख