यमन के द्वीप पर बनाई जा रही है रहस्यमयी हवाई पट्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (23:48 IST)
Yemen's island News : यमन के एक सुदूरवर्ती द्वीप पर बनाई जा रही एक रहस्यमयी हवाई पट्टी का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। युद्ध के फिर छिड़ने के खतरे का सामना कर रहे यमन में बनाई जा रही कई हवाई पट्टियों में से एक है। यह हवाई पट्टी अदन की खाड़ी और लाल सागर के रास्ते वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही के लिहाज से भी उपयोगी साबित हो सकती है, जो यूरोप की ओर जाने वाले मालवाहक जहाजों और तेल टैंकरों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण यहां से जहाजों की आवाजाही आधी हो गई है। 
ALSO READ: यमन में बन्दी यूएन कर्मचारियों को तुरन्त रिहा किए जाने का आग्रह
द एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने उपग्रह से प्राप्त चित्रों के विश्लेषण के बाद यह जानकारी दी है। यह हवाई पट्टी गृहयुद्ध के फिर छिड़ने के खतरे का सामना कर रहे यमन में बनाई जा रही कई हवाई पट्टियों में से एक है। एपी के मुताबिक, हिंद महासागर में अब्द अल-कुरी द्वीप पर अदन की खाड़ी के मुहाने के पास बनाई जा रही यह हवाई पट्टी उस जलमार्ग पर गश्त करने वाले सैन्य विमानों के लिए एक महत्वपूर्ण ‘लैंडिंग’ क्षेत्र प्रदान कर सकती है।
ALSO READ: निमिषा प्रिया कौन हैं, यमन में क्यों मिली है फांसी की सजा, बचाने के लिए भारत सरकार क्या कर रही है प्रयास
एपी के अनुसार, यह हवाई पट्टी अदन की खाड़ी और लाल सागर के रास्ते वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही के लिहाज से भी उपयोगी साबित हो सकती है, जो यूरोप की ओर जाने वाले मालवाहक जहाजों और तेल टैंकरों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। हालांकि यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण यहां से जहाजों की आवाजाही आधी हो गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला, साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी बरी

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला कुछ ही देर में, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद

बड़ी खबर, अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल, हजारों यात्री परेशान

अमेरिकी टैरिफ पर भड़की कांग्रेस, पूछा ट्रंप और मोदी की दोस्ती से हमें क्या मिला?

अगला लेख