Hanuman Chalisa

युवा पीढ़ी को बचाने का सरल मार्ग है योग : मोदी

Webdunia
सोमवार, 22 जून 2015 (11:09 IST)
संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र को दिए वीडियो संदेश में कहा कि योग युवा पीढ़ी को हिंसा, आत्महत्या और अवसाद से बचाने का सबसे सरल मार्ग है।



संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यहां संक्षिप्त वीडियो संदेश में मोदी ने कहा कि रविवार को जबकि युवा पीढ़ी हिंसा की ओर बढ़ रही है, आत्महत्या की ओर बढ़ रही है, अवसाद में रह रही है, मुझे लगता है कि योग उन्हें बचाने का सबसे सरल मार्ग है।

प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस में भाग लेने वालों को बधाई दी और कहा कि भारत इस बात पर गर्व महसूस कर रहा है कि संरा ने इस विषय को आगे बढ़ाया और विश्व के 177 देशों ने इसे समर्थन (स्पांसर) दिया।

मोदी ने पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने भाषण में 21 जून को योग दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था जिसे 193 देशों ने फौरन समर्थन दे दिया था।

प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने संदेश में कहा कि भारत की अनमोल विरासत रविवार को विश्व की विरासत बन गई है।

उन्होंने कहा कि मानव जाति के कल्याण के लिए हमें योग की अपनी विरासत से जुड़ना होगा, क्योंकि यह मानवता की विरासत है। यह विश्व की विरासत है, यह आपकी विरासत है। यह आप की जिम्मेदारी बन जाती है कि आप इसे आने वाली पीढ़ियों को सौंपें। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने Donald Trump से की 40 मिनट लंबी बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, दोनों फिल्मों ने मिलकर पार किए ₹3000 करोड़, jio studios की बड़ी वैश्विक सफलता

छत्तीसगढ़ के वेदांत प्लांट में बड़ा हादसा, बायलर फटने से 10 की मौत, 23 घायल

लोकसभा सीटें 815 या 850? जानकारों ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा