Hanuman Chalisa

अर्थव्यवस्था को गति देने पर है सरकार की नजर : मोदी

Webdunia
सोमवार, 29 सितम्बर 2014 (18:15 IST)
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यापार और वाणिज्य को अंतरराष्ट्रीय संबंधों का केंद्रबिंदु बताते हुए यहां भारतीय अमेरिकी समुदाय को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार कृषि, विनिर्माण और सेवा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों पर ध्यान केंद्रित कर अर्थव्यवस्था को गति देने को प्रतिबद्ध है।
अमेरिका में भारतीय राजदूत एस. जयशंकर द्वारा प्रधानमंत्री के सम्मान में दिए गए रात्रिभोज में मोदी ने कहा कि आज की दुनिया में, ये कारोबार और वाणिज्य हैं, जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अगुवा हैं और अर्थव्यवस्था को चलाते हैं।
 
मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में रॉक स्टार स्टाइल में आयोजित समारोह में भारतीय समुदाय के करीब 20 हजार लोगों की भीड़ को संबोधित करने के बाद मोदी ने जानी-मानी हस्तियों के एक विशेष समूह से संक्षिप्त बातचीत की और विकास तथा भारत को निवेश की दृष्टि से आकर्षक बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों एवं पैनी नजर को रेखांकित किया।
 
उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधि के विकास पर है कि अर्थव्यवस्था को कैसे आगे बढ़ाया जाए, चाहे यह कृषि हो, विनिर्माण या सेवा क्षेत्र।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए... एक तिहाई कृषि, एक तिहाई विनिर्माण, एक तिहाई सेवा क्षेत्र... यदि ये सभी एकसाथ विकास करते हैं... तो यदि कोई एक क्षेत्र गिरावट का सामना करता भी है तो भी देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

कौन है सिया का प्रेमी चेतन चौधरी, 6 महीनों में 2004 कॉल, 238 घंटे बातचीत और मर्डर के 3 प्लान

पुणे में इंदौर से भी ज्यादा खौफनाक हत्या, सिया ने ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मंगेतर केतन की हत्या

बागी हुए ट्रंप के सांसद, अमेरिकी सीनेट में ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास

LIVE: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सांसद, पुणे में राजा रघुवंशी जैसा कांड, नीरव मोदी लौटाएगा 100 करोड़ के हीरे

लंदन हाईकोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका,100 करोड़ के हीरे लौटाने का आदेश, बैंक ऑफ इंडिया की बड़ी जीत