मोदी के स्वच्छता अभियान से हिलेरी प्रभावित

Webdunia
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (12:08 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने स्वच्छता और सफाई पर ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की है। साथ ही उन्होंने विश्व अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने के लिए अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी का आह्वान भी किया।
हिलेरी ने कहा कि हाल ही में मैंने अपने पति के साथ भारत के नए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। वह स्वच्छता जैसी बुनियादी बातों पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। बड़े होने के साथ, प्रसाधन की सुविधा नहीं होने पर लड़कियां स्कूल नहीं जा पातीं। अगर शौचालय नहीं हो, तब महिलाएं घर से दूर नहीं जा सकतीं। 
 
उन्होंने हाल के एक अध्ययन का जिक्र भी किया जिसमें कहा गया है कि इंडोनेशिया के बाजारों में काम करने वालों में करीब 90 प्रतिशत महिलाएं हैं।
 
हिलेरी ने कहा कि जितनी संख्या में महिलाएं हैं, उसकी तुलना में उतने शौचालय उपलब्ध नहीं हैं। इसके बारे में विचार करें। निश्चित रूप से वहां बच्चों देखभाल को लेकर भी बहुत अच्छी व्यवस्था नहीं हैं। जब आप बाजार में सामान बेचने का प्रयास कर रही होती हैं तब क्या कोई ऐसा सुरक्षित स्थान है, जहां पर आप अपने बच्चों को छोड़ सकें।
 
उन्होंने कहा कि अगर अधिक संख्या में महिलाओं की हिस्सेदारी होगी और समान काम के लिए उन्हें समान भुगतान किया जाएगा, तब अमेरिकी अर्थव्यवस्था के साथ दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं तेज गति से उबरेंगी।
 
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि जीडीपी अनुमानों के आकलन के मुताबिक अगर हम महिला श्रम शक्ति की भागीदारी को पुरुषों के बराबर कर सकेंगे तब विकसित देशों में अगले 15 से 20 वर्षों में जीडीपी में 8, 9, 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हो सकती है। अल्प विकसित देशों में यह 30 से 40 प्रतिशत तक हो सकती है।
 
हिलेरी ने कहा कि शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना सार्वजनिक नीति और निजी क्षेत्र के निर्णयकर्ताओं के समक्ष एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।
 
गौरतलब है कि पिछले महीने हिलेरी और उनके पति, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने न्यूयॉर्क में मोदी से मुलाकात की थी। तब मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका आए थे। (भाषा)
 
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस