Hanuman Chalisa

मोदी की ली के साथ सेल्फी को मिले 3.18 करोड़ हिट

Webdunia
मंगलवार, 19 मई 2015 (23:02 IST)
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ सेल्फी पर चीनी सोशल मीडिया वेइबो पर उनके अकाउंट पर 3.1 करोड़ से अधिक हिट मिले हैं। इस सेल्फी को पश्चिमी मीडिया ने सबसे 'प्रभावशाली सेल्फी' करार दिया था।
 
मोदी टि्वटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। टि्वटर पर मोदी के 1.23 करोड़ फॉलोवर हैं। मोदी ने 14 मई से शुरू होने वाली अपनी चीन यात्रा से पहले चीनी सोशल मीडिया वेइबो पर अकाउंट खोला था।
 
यहां भारतीय अधिकारियों ने बताया कि मोदी के वेइबो अकाउंट पर फॉलोवरों की संख्या 1.65 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि मोदी ने एक योग ताई ची कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ली के साथ अपनी सेल्फी ली और उसे वेइबो पर डाल दिया। सेल्फी पर 3.18 करोड़ हिट मिले हैं।
 
कुछ पोस्ट में मोदी से यह भी कहा गया है कि वह अपनी यात्रा के बाद भी चीनी अकाउंट पर ट्वीट करते रहें। मोदी ने तीन दिवसीय अपनी चीन यात्रा के दौरान शियान, बीजिंग और शंघाई का दौरा किया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।
 
मोदी ने इससे पहले गत नवम्बर में अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबोट के साथ सेल्फी ली थी। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति साखियाजिन एल्बेदोर्ज के साथ भी सेल्फी ल थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

प्रियांक खरगे बोले — RSS शैतान, भाजपा उसकी छाया; फंडिंग पर उठाए सवाल

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

LIVE: पीएम मोदी करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव