Hanuman Chalisa

आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करें : मोदी

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2016 (12:25 IST)
हांगझोऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अत्यधिक बैंकिंग गोपनीयता खत्म करने के लिए जी-20 के सदस्य देशों का आह्वान करते हुए सोमवार को साफ किया कि प्रभावी वित्तीय संचालन के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ पहल करने के वास्ते पूर्ण प्रतिबद्धता और आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करने की जरूरत है। 

 
चीन के पूर्वी भाग में स्थित इस शहर में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दूसरे दिन मोदी ने अपने भाषण में कहा कि प्रभावी वित्तीय संचालन के लिए भ्रष्टाचार, कालाधन और कर चोरी से निपटना महत्वपूर्ण है।
 
उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करने, धनशोधन करने वालों की तलाश और उनका बिना शर्त प्रत्यर्पण करने, जटिल अंतरराष्ट्रीय नियमों के जाल को तोड़ने तथा अत्यधिक बैंकिंग गोपनीय खत्म करने के लिए प्रयास करने की जरूत है, जो भ्रष्टाचार और उनके कारनामों पर पर्दा डालते हैं।

सोमवार सुबह मोदी ने कहा था कि प्रभावी वित्तीय प्रशासन में भ्रष्टाचार, काले धन और कर चोरी से निपटना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध करने वालों के लिए सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करने और धनशोधन करने वालों को पकड़ने तथा उनका बिना शर्त प्रत्यर्पण करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।(भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख