Hanuman Chalisa

ट्रंप-मोदी की बैठक ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूत नींव रखी

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (17:35 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जून में हुई बैठक से भारत-अमेरिका के रिश्तों को आगे ले जाने की दिशा में मजबूत नींव पड़ी। अधिकारी ने संकेत दिया कि रक्षा और आतंकवाद से निपटना दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हो सकते हैं।
 
ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा से भारतीय अधिकारियों में रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर ‘संदेह दूर’ हो गया। अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि मुझे लगता है कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और मुक्त एवं खुले समुद्री मार्ग को बनाए रखने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने, वाणिज्य की आजादी, अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन और संप्रभुता जैसे विषयों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई और इस पर आगे बात की जाएगी। ट्रंप प्रशासन के प्रथम 8 माह के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह बात कही।
 
अधिकारी ने कहा कि यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग बड़ा पहलू था। उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत को गार्जियन ड्रोन बेचने के अनुमानित 2 अरब डॉलर के सौदे का जिक्र किया। यह पहला मौका है, जब अमेरिका ने किसी गैर-नाटो सहयोगी को यह तकनीक उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख