Hanuman Chalisa

मोदी की यात्रा देंगी संबंधों को नई उड़ान

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (14:52 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली आमने-सामने की बैठक उन्हें भारत और अमेरिका के संबंधों के संपूर्ण परिदृश्य को देखने और वैश्विक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर देगी।
 
ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका आ रहे प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कई घंटे बिताएंगे। उसी रात को दोनों साथ में एक साथ भोजन करेंगे। यह ट्रंप द्वारा किसी विदेशी नेता के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित किया जाने वाला पहला कार्यकारी भोज होगा।
 
अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की पूर्व संध्या पर पीटीआई भाषा से कहा, मुझे यह दिखाता है कि व्हाइट हाउस ने हमारे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए और इस यात्रा को खास बनाने के लिए कितना अधिक ध्यान रखा है। उन्होंने कहा, रात्रिभोज एक विशेष कदम है और हम इसकी सराहना करते हैं।
 
सरना ने कहा, मुझे लगता है कि पहली आमने-सामने की बैठक दोनों नेताओं को भारत एवं अमेरिका के संपूर्ण जुड़ाव पर गौर करने का मौका देगी और वैश्विक हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का भी अवसर देगी। दोनों नेताओं के बीच की बैठक के एजेंडे के बारे में पूछे गए सवाल पर सरना ने कहा कि वह इस बात का अंदाजा नहीं लगाना चाहते कि दोनों नेता किस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Top News : उत्तर भारत में गर्मी का कहर, देश भर में दवा दुकानें बंद; इटली में मेलोनी से मिले पीएम मोदी

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

अगला लेख