समय पर नहीं मिला नेविगेशन सॉफ्टवेयर, नासा ने टाला एस्टेरोइड मिशन

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2022 (10:39 IST)
बोस्टन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने नेविगेशन सॉफ्टवेयर की आपूर्ति में देरी के कारण शुक्रवार को क्षुद्रग्रह (Asteroid) से जुड़े एक मिशन को टाल देने की घोषणा की। साइकी नाम के एक अनोखे धातु क्षुद्रग्रह के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए इस साल सितंबर या अक्टूबर में एक अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया जाना था।
 
नासा के मुताबिक, एजेंसी की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला ने नेविगेशन, मार्गदर्शन और नियंत्रण में सहायक सॉफ्टवेयर की आपूर्ति कई महीनों की देरी से की है, जिससे इस मिशन को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। नेविगेशन सॉफ्टवेयर किसी भी अंतरिक्ष यान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
 
नासा के ग्रह विज्ञान विभाग के प्रमुख लॉरी ग्लेज ने बताया कि नेविगेशन सॉफ्टवेयर की आपूर्ति में देरी के कारण अंतरिक्ष एजेंसी ने इस मिशन को फिलहाल रोकने का फैसला किया है।
 
ग्लेज के अनुसार, मिशन के लिए नेविगेशन सॉफ्टवेयर की आपूर्ति समय पर न हो पाने के कारणों के अलावा यान कब दोबारा प्रक्षेपण के लिए तैयार हो सकेगा, इन बातों का पता लगाने के लिए स्वतंत्र जांच की जाएगी।
 
नासा साइकी मिशन पर अब तक 71.1 करोड़ डॉलर खर्च कर चुका है। इस मिशन की कुल अनुमानित लागत 98.5 करोड़ डॉलर बताई जा रही है।
 
साइकी मिशन के तहत प्रक्षेपित किया जाने वाला यान एक अरब मील से अधिक की दूरी तय करने के बाद साल 2026 में क्षुद्रग्रह पर पहुंचता। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख