खुलेंगे मंगल से जुड़े राज, नासा ने भेजा इनसाइट, जानिए क्या है इसमें खास...

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (08:46 IST)
सेन फ्रांसिस्को। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लाल ग्रह की संरचना को गहराई से समझने के अपने महत्वपूर्ण मिशन के तहत शनिवार को एक और सफल कदम बढ़ाते हुए दो मिनी सेटेलाइटों के साथ 'इनसाइट' यान का प्रक्षेपण किया, जो इस वर्ष नवंबर में मंगल की सतह पर उतरेगा।
 
नासा के नए प्रशासक जिम ब्रिडेंस्टाइन ने वैज्ञानिकों की टीम को बधाई देते हुए कहा, 'आज का दिन मंगल के अध्ययन के लिए बहुत बड़ा है, क्योंकि इस यान के प्रक्षेपण से मंगल के बारे में नई और सटीक जानकारियां मिलेंगी।'
 
सतह पर करेगा खुदाई : स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजकर पांच मिनट पर 'एटलस -पांच रॉकेट के माध्यम से इस यान का  कैलिफोर्निया के वैंडनबर्ग एयर फोर्स स्टेशन से सफल प्रक्षेपण किया गया। यह यान मंगल के तापमान का पता लगाने के लिए इसकी सतह पर करीब 16 फुट तक खुदाई करेगा।
 
 मंगल पर भूकंप की क्या स्थिति है : इनसाइट में अतिसंवेदनशील सेस्मोमीटर लगा है जो यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि मंगल पर भूकंप की क्या स्थिति है। इस अभियान की खासियत यह है कि इसमें एक रोबोटिक जियोलॉजिस्ट (रोबोट भूविज्ञानी) भी भेजा गया है और यही मंगल की सतह पर गहरी खुदाई करके सतह पर होने वाले कंपनों को मापेगा।
 
यह यान खासकर मंगल की आंतरिक संरचना की गहराई से अध्ययन करेगा। इसके अलावा मंगल की आतंरिक 'खोज' के लिए कई तरह के संवदेनशील उपकरण लगाए गए हैं। 
 
नासा के अनुसार लाल ग्रह के गहरे अध्ययन से यह पता लग सकेगा कि इसकी बाहरी परतें और आतंरिक भाग किस तरह पृथ्वी से अलग हैं। यूरोपीय देशों का भी इस अभियान में पूरा सहयोग है।
 
नासा मंगल से पर्दा उठाने के लिए कई रोवर भेज चुकी है। उसने वर्ष 2003 में 'अपॉरच्युनिटी' और वर्ष 2011 में 'क्यूरियोसिटी' रोवर मंगल पर भेजा था। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 150 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

अगला लेख