शनि के छल्लों के बेहद करीब जाएगा नासा का प्रोब

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2016 (16:19 IST)
वॉशिंगटन। नासा का अंतरिक्ष यान कासिनी शनि के चारों ओर रोमांचकारी ढंग से चक्कर लगाने के लिए तैयार है। यह इसके बाहरी छल्लों के पास से होता हुआ गुजरेगा और ग्रह के बारे में बेहद करीबी जानकारी उपलब्ध करवाएगा।
कासिनी नामक अंतरिक्ष यान 30 नवंबर से 22 अप्रैल के बीच शनि के ध्रुवों के ऊपर और नीचे से होकर गुजरेगा और कुल 20 बार मुख्य छल्लों के बाहरी छोर के उस क्षेत्र से होकर गुजरेगाजिसका अन्वेषण अभी तक नहीं किया जा सका है।
 
आगामी 30 नवंबर को शनि के उपग्रह टाइटन की ओर से गुरुत्वीय धक्के के बाद कासिनी अभियान के अंतिम दौर के पहले चरण में प्रवेश करेगा। वर्ष 1997 में प्रक्षेपित कासिनी वर्ष 2004 में वहां पहुंचने के बाद से शनि की यात्रा कर रहा है। यह शनि, उसके छल्लों और उसके उपग्रहों का अध्ययन करने गया है।
 
अपनी यात्रा के दौरान कासिनी ने कई नाटकीय खोजें की हैं जिनमें टाइटन पर द्रव्य रूप में मौजूद मीथेन के समुद्र मिलना शामिल है। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख