बड़ी खबर, तीसरा सबसे गर्म साल रहा 2017

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (09:07 IST)
वाशिंगटन। अमरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि प्रकृति के साथ मनुष्यों की छेड़छाड़ इतनी बढ़ गई है कि इससे धरती का तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है और यही कारण है कि पिछला साल यानि के 2017 को अब तक तीसरा सबसे गर्म साल रिकॉर्ड किया गया है।
 
नासा के वैज्ञानिकों कहना है कि 2016 और 2015 के बाद 2017 अब तक का सबसे गर्म साल रहा है। नासा ने दावा है कि उसका यह रिपोर्ट लगभग 167 साल के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।
 
नासा ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अल नीनो अंटार्कटिका की सालाना दस इंच बर्फ़ पिघला रहा है। नासा के वैज्ञानिकों का कहना था कि अल नीनो समंदर के गरम पानी का बहाव अंटार्कटिका की ओर कर रहा है, जिससे वहां बर्फ पिघल रही है जो कि तापमान बढ़ने का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
 
अमेरिकी सरकार ने भी गत वर्ष नवंबर में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि मानव गतिविधियों के कारण ही धरती का तापमान बढ़ रहा है।
 
विश्व मौसम संगठन का भी मानना है कि सबसे गरम वर्षों की रैंकिंग कोई बड़ी बात नहीं है। सबसे बड़ी बात यह देखना होगा कि समंदर की बर्फ जैसी अन्य जलवायु विशेषताओं पर क्या असर पड़ रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

अगला लेख