नासा के स्पेससूट में ही होगा शौचालय

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (15:35 IST)
वाशिंगटन । अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक एक ऐसे स्पेससूट को विकसित कर रहे हैं जिसमें शौचालय तंत्र भी इनिबल्ट (इसके अंदर ही) बना होगा। 
 
अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि उसके वैज्ञानिक एक ऐसे स्पेससूट का विकास कर रहे हैं, जो शौचालय तंत्र से लैस होगा। इस कारण से अंतरिक्ष यात्री आपात स्थितियों में छह दिन तक अपना स्पेससूट पहने रह सकते हैं। 
 
नासा के ओरियन अंतरिक्षयान में सवार होने वाले अंतरिक्षयात्री 'ओरियन क्रू सर्वाइवल सिस्टम्स सूट्स' (ओसीएसएसएस) पहनेंगे। विदित हो कि यह अपनी आप में नई किस्म का सूट होगा। 
 
यह यान इंसानों को पृथ्वी की निचली कक्षा से ऊपर ले जाएगा, जहां ओरियन यान में शौचालय होगा। पर एजेंसी आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सूट पर काम कर रही है। यह आपात स्थिति में ओरियन यान में दबाव कम होने से जुड़ा है। इस कारण से नासा चाहता है कि अंतरिक्षयात्री छह दिन तक इन सूटों की मदद से आपात स्थिति में काम चला सकें।
 
मौजूदा स्पेससूटों में डायपर लगे होते हैं लेकिन एक बार में अंतरिक्षयात्री उन्हें 10 घंटे से ज्यादा समय तक पहने नहीं रह सकते। इस कारण से स्पेससूट उतारने के बाद अंतरिक्षयात्री यान में मौजूद शौचालयों का इस्तेमाल करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख