Hanuman Chalisa

नाटो के काफिले पर आत्‍मघाती हमला, 8 की मौत

Webdunia
बुधवार, 3 मई 2017 (19:58 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास बुधवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले गठबंध बलों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 8 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। घायलों में 3 अमेरिकी सैनिक शामिल है। 
 
चश्मदीदों और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने काबुल के व्यस्ततम इलाकों में से एक में सुबह के समय नाटो गठबंधन बलों के काफिले का निशाना बनाया। वाहनों में सशस्त्र सैनिक सवार थे। जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हमले में 8 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। 
 
विस्फोट में काफिले में शामिल वाहनों को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन आसपास के कई अन्य वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। यह हमला तालिबान के विदेशी बलों को निशाना बनाने की धमकी के बाद हुआ है। 
 
चश्मदीदों ने बताया कि घटनास्थल पर खून के धब्बे और फटे हुए कपड़े बिखड़े हुए नजर आ रहे हैं। काबुल टेलीविजन ने पहले बताया था कि हमले में 3 लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख