नवाज शरीफ होंगे गिरफ्तार, पाकिस्तान सरकार ने लंदन भेजा वारंट

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (22:08 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार (Government of Pakistan) ने लंदन स्थित अपने उच्चायोग (High Commission) के माध्यम से अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) को गिरफ्तारी का वारंट (Arrest warrant) भेजा है। मीडिया में शुक्रवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। शरीफ, चिकित्सा के लिए ब्रिटेन (Britain) में रह रहे हैं।

लाहौर उच्च न्यायालय से इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए देश जाने की अनुमति मिलने के बाद पिछले साल नवंबर से शरीफ (70) लंदन में हैं। उनकी बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर को एवेनफील्ड संपत्ति के मामले में छह जुलाई 2018 को दोषी पाया गया था।

शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में दिसंबर 2018 में दोषी पाए जाने पर सात साल की जेल की सजा हुई थी। उन्हें दोनों मामलों में जमानत मिल गई थी और लंदन जाने की अनुमति भी दे दी गई थी। शरीफ के वकील के मुताबिक उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वे नहीं आ पाए।

डॉन अखबार के अनुसार, लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को शरीफ की गिरफ्तारी का वारंट प्राप्त हुआ है।खबर के मुताबिक, दस्तावेज गुरुवार को मिल गए थे, लेकिन उच्चायोग ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी थी।
खबर के अनुसार, सूत्रों ने अखबार को बताया कि उच्चायोग को शरीफ को गिरफ्तार करने संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि सभी कानूनी औपचारिकताओं और प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। ब्रिटेन जाने की अनुमति मिलने से पहले शरीफ लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख