भूकंप ने नेपाल से छीने ऐतिहासिक स्मारक

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2015 (19:12 IST)
काठमांडू। नेपाल में आए भूकंप ने जान-माल के नुकसान के अलावा इस देश के ऐतिहासिक स्मारकों को  भी भारी क्षति पहुंचाई है।
 
देश में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता के भूकंप ने देश के सांस्कृतिक इतिहास को झकझोर  दिया और ऐतिहासिक धरहरा मीनार सहित देश की कई धरोहरों को नष्ट कर दिया।
 
उन्नीसवीं सदी की 9 मंजिला इस मीनार को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल का दर्जा हासिल था और यह  मीनार काठमांडू घाटी का नजारा पेश करती थी। भूकंप से इसके गिरने से दबकर 200 से अधिक लोगों  की मौत हो गई। इस आपदा के चलते दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और पांच हजार से अधिक  घायल हुए हैं।
 
वर्ष 1832 में नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री भीमसेन थापा ने यह मीनार बनवाई थी जिसे वर्ष 1934  में 8.3 तीव्रता के नेपाल के इतिहास के सबसे भयंकर भूकंप से भी बहुत नुकसान हुआ था। इसे बाद में  फिर से बनाया गया और लोगों के लिए खोला गया लेकिन इस बार यह मीनार भूकंप के झटके का  सामना नहीं कर पाई और पूरी तरह से धराशायी हो गई।
 
इस मीनार की वास्तुकला मुगल एवं यूरोपीय शैली की है। इस मीनार के शीर्ष पर भगवान शिव की छोटी  मूर्ति लगी थी।
 
काठमांडू के ‘हिमालयन टाइम्स’ की पूर्व पत्रकार लक्ष्मी महारजन ने कहा कि दरबार स्क्वायर, पैलेस और  धरहरा टावर ये हमारे प्रतीक थे, ये नेपाल और इसकी संस्कृति तथा सुंदरता के प्रतीक थे और अब यह  सबकुछ जा चुका है। स्मारक नष्ट होने की क्षति ने लोगों के मारे जाने को सहना और मुश्किल बना दिया  है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?