Hanuman Chalisa

मॉनसून अपडेट : नेपाल में बाढ़ में फंसे 600 लोगों में 200 भारतीय

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (21:51 IST)
काठमांडू। भारी बारिश के चलते मध्य नेपाल के लोकप्रिय पर्यटन जिला चितवन में आई बाढ़ में फंसे करीब 600 लोगों में 200 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। बाढ़ के चलते 49 लोगों की जान गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि देश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ आ गई है और कई  स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। चितवन घाटी में उफान मार रही राप्ती नदी का पानी कई होटलों में घुस गया है  जहां देश का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थित है।
 
मुख्य जिला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने बताया कि राहत अभियान के लिए पड़ोसी देवघाट से चार रबर  राफ्ट मांगे गए हैं। क्षेत्रीय होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन घिमरे ने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को हाथी की मदद से निकाला जा रहा है।
 
एक होटल मालिक ने बताया कि गृह मंत्राालय से मदद मांगी गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया गया है कि मध्य और पश्चिमी मैदानों में आज से भारी बारिश होने की संभावना है। इसने बताया कि मॉनसून धीरे - धीरे कमजोर पड़ रहा है और पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।
 
अधिकारियों ने बताया कि पिछले शुक्रवार से बाढ़ और भूस्खलन के चलते नेपाल में मृतकों की संख्या बढ़ कर  49 हो गई है। उन्होंने बताया कि 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक  बाढ़ और भूस्खलन से 21 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसने गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों का हवाला देते  हुए यह बताया है।
 
चितवन घाटी में फंसे 600 पर्यटकों में करीब 200 लोग भारत से हैं। 35,000 से अधिक मकान जलमग्न हो  गए हैं और करीब 1000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के चलते करीब 400 मवेशी मारे गए हैं। नेपाल  सरकार की कैबिनेट ने कल एक आपात बैठक की थी। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने जिला प्रशासनों को बचाव  अभियान तेज करने को कहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

अगला लेख