नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, 50 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 14 जुलाई 2019 (17:18 IST)
काठमांडू। नेपाल में लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 35 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लगातार बारिश के चलते देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में आम जनजीवन पटरी से उतर गया है। गुरुवार से हो रही भारी बारिश से 25 से अधिक जिले और इसमें 10,385 परिवार प्रभावित हुए हैं।
 
नेपाल थलसेना और पुलिसकर्मियों ने देश में कई स्थानों पर 1,104 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इनमें से 185 लोगों को काठमांडू में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग (एफएफएस) ने लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की चेतावनी दी है और कहा है कि वायु एवं सड़क यातायात कम दृश्यता की वजह से प्रभावित हो सकता है। भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
 
एफएफएस ने बताया कि बागमती, कमला, सप्तकोशी और उसकी सहायक नदी सनकोसी उफान पर है और वे खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एफएफएस में जलविज्ञानी बिनोद पारजुली के हवाले से खबर में बताया गया है कि इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
 
इस बीच मौसम विशेषज्ञों ने इतने कम समय में हुई भारी बारिश के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है। 'काठमांडू पोस्ट' की खबर के मुताबिक पिछले 3 दिनों में देश में भारी बारिश हुई, जो वर्षा पद्धति में बदलाव का संकेत है। (भाषा)
(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला, साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी बरी

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला कुछ ही देर में, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद

बड़ी खबर, अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल, हजारों यात्री परेशान

अमेरिकी टैरिफ पर भड़की कांग्रेस, पूछा ट्रंप और मोदी की दोस्ती से हमें क्या मिला?

अगला लेख