नेपाल में बाढ़, भूस्खलन में 55 मरे

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (22:41 IST)
काठमांडू। नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 55 लोग मारे गए हैं जबकि देश के मध्य हिस्से में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन जिले में 200 भारतीय सहित करीब 700 पर्यटक फंसे हुए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि देश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। चितवन घाटी में उफान मार रही राप्ती नदी का पानी कई होटलों में घुस गया है, जहां देश का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थित है।
 
मुख्य जिला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने बताया कि राहत अभियान के लिए पड़ोसी देवघाट से चार रबर राफ्ट मांगे गए हैं। क्षेत्रीय होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन घिमरे ने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को हाथी और नौका की मदद से निकाला जा रहा है। एक होटल मालिक ने बताया कि गृह मंत्रालय से मदद मांगी गई है।
 
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया गया है कि मध्य और पश्चिमी मैदानों में आज से भारी बारिश होने की संभावना है। इसने बताया कि मॉनसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।
 
अधिकारियों ने बताया कि पिछले शुक्रवार से बाढ़ और भूस्खलन के चलते नेपाल में मृतकों की संख्या बढ़ कर 55 हो गई है। उन्होंने बताया कि 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं।  'हिमालयन टाइम्स' की खबर के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन से 21 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसने गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए यह बताया है। ‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक चितवन में 100 से अधिक होटल आंशिक रूप से जलमग्न हो गए हैं। परसा जिले में 1000 से अधिक मकानों में पानी घुस गया है।
 
चितवन राष्ट्रीय उद्यान के सौराहा में फंसे 700 पर्यटकों में करीब 200 भारत से हैं और इतनी ही संख्या में अन्य देशों से हैं। शेष नेपाली नागरिक हैं। गौरतलब है कि नेपाल सरकार की कैबिनेट ने कल एक आपात बैठक की थी। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने जिला प्रशासनों को बचाव अभियान तेज करने को कहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ

डोनाल्ड ट्रंप के Dead Economy वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, जानिए क्या बोले

Tripura : तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, 1 जवान समेत 4 लोगों की मौत

India-US trade deal : डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

अगला लेख