Hanuman Chalisa

दलाई लामा ने खिंची रामदेव की दाढ़ी

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (22:28 IST)
मुंबई। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर जब योग गुरु बाबा रामदेव की दाढ़ी अपने हाथों में लेकर उसे हिलाकर मौजूद लोगों को दिखाई तो खुद रामदेव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए...हालांकि पहले यही लगा कि दलाई लामा बाबा रामदेव की दाढ़ी नोंचने पर तुले हैं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे अपने मजूबत हाथों में पकड़ा और उसके बाद उनके पेट पर हल्के से मुक्के जमाए...
 
दरअसल, मुंबई में भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले एक विश्व शांति और सद्‍भावना सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसके मंच पर तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा और बाबा रामदेव भी शरीक हुए। इस सम्मेलन में दलाई लामा ने अपना संबोधन समाप्त किया। दलाई लामा के सम्मान में समीप बैठे बाबा रामदेव खड़े हुए और उनके गले मिलने लगे...
 
गले मिलने के बाद योगगुरु को थोड़ा भी अंदाज नहीं था कि अगले ही पल उनके साथ क्या होने जा रहा है। दलाई लामा ने फौरन बाबा रामदेव की दाढ़ी को पकड़ लिया और उसे हिला-हिलाकर उपस्थित लोगों को बताते रहे। उनका आशय शायद यह था कि बाबा की दाढ़ी नकली नहीं असली है...
 
इसके बाद उन्होंने बाबा रामदेव के पेट पर हल्के मुक्के मारे और पूछा कि वे कैसे पेट को हिलाते हैं? बाबा भी कहां पीछे रहने वाले थे और उन्होंने मंच पर ही अपना पेट दिखाकर 'मौली क्रिया' प्रारंभ कर दी। इस नजारे को मौजूद कैमरामैनों ने अपने कैमरे में कैद भी कर लिया।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख