नेपाल में चुनाव से पूर्व एक हजार लोग हिरासत में

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (00:17 IST)
काठमांडू। नेपाल में गुरुवार को होने वाले ऐतिहासिक प्रांतीय एवं संसदीय चुनाव के आखिरी चरण में कथित तौर पर खलल डालने की कोशिश करने को लेकर तीन भारतीयों सहित 950 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। देश में प्रथम चरण का चुनाव 26 नवंबर को 32 जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।
 
 
पुलिस ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों से संबद्ध कुल 957 लोगों को नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। उनमें से 600 सीपीएन-माओवादी से संबद्ध हैं। सपतारी जिले में तीन भारतीयों को हिरासत में लिया गया। चुनाव विरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता को लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया।
 
देश में कल 45 जिलों में मतदान होगा। इसके तहत संसद की प्रतिनिधि सभा की 128 सीटों और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए वोट डाले जाएंगे। आखिरी चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा सहित कुल 4482 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
 
 
मुख्य चुनाव आयुक्त अयोधी प्रसाद यादव के मुताबिक, 400 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 45000 राष्ट्रीय पर्यवेक्षक चुनावों की निगरानी कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव विस्फोट मामले का गवाह 17 साल से लापता, अदालत ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग, किसने कहा- महाराष्‍ट्र सरकार है बेशर्म और रीढ़विहीन

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

अगला लेख