नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (08:33 IST)
Donald Trump news in hindi : इजरा‍इल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया। नेतन्याहू ने कहा कि मैं आपको, श्रीमान राष्ट्रपति, नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र प्रस्तुत करना चाहता हूं। इसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है, जिसके आप हकदार हैं और आपको यह मिलना चाहिए।
 
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने बहुत सी लड़ाइयां रोकी हैं, इनमें से बहुत बड़ी लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच थीं। हमने व्यापार के मुद्दे पर इसे रोक दिया। हम भारत और पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं। हमने कहा था कि अगर आप लड़ने वाले हैं तो हम आपके साथ बिल्कुल भी काम नहीं करेंगे। वे शायद परमाणु चरण में थे। इसे रोकना वाकई महत्वपूर्ण था।
 
उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील के बहुत करीब है। हमने यूनाइटेड किंगडम के साथ सौदा किया है। हमने चीन के साथ सौदा किया है। हमने अन्य देशों से मुलाकात की है। जिन देशों से समझौता नहीं कर रहे हैं उन्हें पत्र भेंजकर बताया जा रहा है कि कितना टैरिफ देना होगा। ALSO READ: फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?
 
यूक्रेन को हथियार देगा अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति फिलहाल रोकने संबंधी आदेश जारी करने के कुछ ही दिन बाद कहा है कि अमेरिका कीव को और हथियार भेजेगा। यूक्रेन को और हथियार भेजने के सवाल पर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि हमें ऐसा करना ही होगा। उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम होना होगा। रूस ने हाल ही में यूक्रेन के असैन्य क्षेत्रों पर अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि इजराइल से पहले पाकिस्तान भी ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर चुका है। अमेरिकी संसद सदस्य बडी कार्टर ने भी इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर का श्रेय देते हुए नोबेल शांति पुरस्कार समिति को पत्र लिखा था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख