कई हफ्तों तक पति के शव के साथ रही भारतीय मूल की महिला

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (22:06 IST)
मेलबोर्न। एक अजीबो-गरीब मामले में न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक महिला के कई हफ्ते तक अपने पति के शव के साथ रहने की बात कही जा रही है। महिला के पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को बुलाया, जिसके बाद मामले का पता चला।
 
मीडिया में आज आई एक खबर के अनुसार पुलिस ने गत रविवार को न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड के तिटाही बे में स्थित दंपति के घर में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस ने मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि मृतक का नाम देवीप्रसाद मजूमदार था।
 
न्यूजीलैंड हेराल्ड ने अपनी खबर में बताया कि न्यूजीलैंड पुलिस ने घर की स्थिति को ‘अजीबो-गरीब’ बताया और अब मामले की जांच कर रही है। मृतक की उम्र 50-60 के बीच थी और समझा जाता है कि वह भारत का रहने वाला था।
 
एक पड़ोसी ने महिला को पति का शव छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की। माना जा रहा है कि महिला कई हफ्ते से पति के शव के साथ रह रही थी। पुलिस मौत के बाद किए जाने वाले तंत्र-मंत्र संबंधी पहलू की जांच कर रही है।
 
पड़ोसियों के अनुसार दंपति का परिवार भारत में रहता है और वो दोनों करीब एक साल से वहां रह रहे थे। महिला ने पड़ोसियों से कहा था कि दुर्गंध बिल्ली के मल की है और उसने दुर्गंध को रोकने के लिए फ्लैट के बाहर में डेटॉल का छिड़काव किया था।
 
शव बरामद करने के बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई लेकिन उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुरुआती पैथालॉजी टेस्ट से पूरी जानकारी नहीं मिली है और वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि मौत का कारण हत्या है। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने मृतक को तीन-चार हफ्ते पहले देखा था। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?